कबीरधामकवर्धा

ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ जैसी अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कवर्धा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने व खिलाने में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना कवर्धा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में राजा उर्फ सतप्रीत सिंह खुराना, निवासी कवर्धा, को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जप्त किए गए हैं।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ, अवैध धन के लेन-देन एवं इससे जुड़े किसी भी नेटवर्क को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ जैसी अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि आर्थिक व सामाजिक रूप से भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button