कबीरधामकवर्धा

रजत महोत्सव के तहत स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएँ: छात्रों ने रचनात्मकता से फैलाया विद्युत जागरूकता का संदेश

कवर्धा -:   कवर्धा में आयोजित रजत महोत्सव के क्रम में स्वामी कर्पात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, व्याख्यान, निबंध लेखन एवं स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताएँ कराई गईं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व से जोड़ना और बिजली के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए स्वच्छ ऊर्जा, विद्युत बचत और जिम्मेदार उपभोग जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों की कलाकृतियों और वक्तव्यों में समाज को सकारात्मक संदेश देने की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
आयोजन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए ऊर्जा-संपन्न और जागरूक छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल सेवाओं और घरेलू स्तर पर बिजली बचत के सरल उपायों से भी अवगत कराया

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button