
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी निर्वाचन में जिले में मतदान का प्रतिशत बढाने और मतदान का महत्व को बताने के के लिए अलग अलग अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजानवागांव में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियो ने भाग लेकर जागरूकता के लिए स्लोगन लेखन का कार्य किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी साहू, द्वितीय स्थान शाइस्ता खान एवं तृतीय स्थान सोनिया दुबे ने प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य अशोक साहू ने पुरस्कृत कर समानित किया।
