
कवर्धा, 13 दिसंबर 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बोड़ला विकासखंड के चिल्फी चेक पोस्ट पर संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के ले जाए जा रहे 3 ट्रकों से कुल 960 क्विंटल धान जब्त किया।
मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर वाहनों को चिल्फी थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। कार्रवाई में खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।





