कवर्धा, 03 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग की परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 11 केन्द्रों की स्थापना हेतु प्राप्त 28 आवेदनों का परीक्षण किया गया। निर्धारित मानकों के आधार पर 09 आवेदकों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जिला परिवहन कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है।
अस्थायी रूप से चयनित केन्द्रों में सदगुरु परिवहन सुविधा केन्द्र गोरखपुर, चन्द्राकर परिवहन सुविधा केन्द्र कुंडा, सोमदेव परिवहन सुविधा केन्द्र पिपरिया, श्रीराम परिवहन सुविधा केन्द्र चारभांठा, जीएम परिवहन सुविधा केन्द्र बैंजलपुर, ठाकुर कम्प्यूटर परिवहन सुविधा केन्द्र खैरडोंगरी, साहू परिवहन सुविधा केन्द्र चिल्फी, कबीर परिवहन सुविधा केन्द्र सिंगारपुर और आशु परिवहन सुविधा केन्द्र कवर्धा शामिल हैं।
इस सूची पर दावा एवं आपत्ति 17 दिसंबर 2025 को शाम 5:30 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।




