कवर्धा- NSUI प्रदेश अध्यक्ष पांडे के आव्हान पर NSUI कबीरधाम जिलाध्यक्ष शितेश चनद्रवंशी के नेतृत्व में देश के लिए कई पदक जीत चुके पहलवानो को न्याय दिलाने की मांग को लेकर NSUI कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में सदबुद्धि यज्ञ कर शहर के सिग्नल चौक में भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुतले को फांसी देकर पुतला दहन किया।NSUI अध्यक्ष श्री शितेष चंद्रवंशी ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे भारत के गौरव को बढ़ाने वाले पहलवानो को न्याय मिलना चाहिए,भारतीय जनता पार्टी के नेताओ द्वारा लगातार इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा उनको शरण देकर बचाया जा रहा है और सड़क की लड़ाई लड़ रहे पहलवानो पर लाठियां बरसाई जा रही है जो कि आज की भाजपा की हिटलर नीति को जाहिर कर रहा है। बात दे कि बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। देश की जानता और युवा-छात्र वर्ग भी उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। NSUI कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष जांच करने में मोदी सरकार असमर्थ है। पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ ब्रिजभूषण पर है इसलिए उनकी गिरफ़्तारी भी नहीं हो रही है। पहलवानों के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस का व्यवहार नींदनीय हैं। देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को सड़क पर अपराधी की तरह घसीटा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इशारे पर पुलिस पहलवानों पर लात-घुसे चला रही है। जो कि अन्याय पूर्ण है। जिसके विरोध में आज NSUI ने भाजपा नेताओं को सदबुद्धि देने के लिए सद्बुध्दि यज्ञ कर WFI के अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के पुतले को फांसी लटकाकर उनका पुतला दहन किया व उनके व भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की व सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश भरा रहा। NSUI जिलाध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी ने जिला कार्यकारणी की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा की। उक्त कार्यक्रम में NSUI प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी,विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष विवेक जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुर्रे, झड़ीराम,निशा रात्रे,प्रकाश योगी,जिला महासचिव संगठन प्रभारी अमन वर्मा,जिला महासचिव ओम मिश्रा,प्रवीण वर्मा, पिंकी बंजारे,जिला सचिव परमेश्र्वर,राहुल तोड़े, रितेश चंद्रवंशी,शहर अध्यक्ष सौरभ दुबे,नीरज केशरी,ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक,परमेश्वर धुर्वे, जलेश धुर्वे ,शैलेन्द्र वर्मा,हेमंत पनागर,मुकेश,गायत्री,अमन,गौरांश,सतीस, रूपेश, संजय मेरावी, मोहित, मंत्री साहू,तुषार वर्मा,बृजेश चंद्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Post navigation*महाजनसंपर्क अभियान से लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे -भूपेंद्र सवन्नी* *संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने महाजनसंपर्क को लेकर ली मैराथन बैठक* *महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह -भूपेंद्र सवन्नी* कवर्धा. केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में एक माह का महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एक रैली से की है. भाजपा के इसी महा जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम की वृहद तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में एक आवश्यक बैठक हुई। जिला कार्यालय में भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना पश्चात बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् सांगठनिक कार्यों में भाजपा के दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि इस महाभियान को सफल बनाने में हम सभी कार्यकर्ताओं का समर्पित भाव से अथक परिश्रम अति आवश्यक है। लोकसभा एवम् विधानसभा स्तर के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर प्रभारी, सहप्रभारी और संयोजक के साथ मण्डल प्रभारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी गयी है. राष्ट्रीय योजना अंतर्गत 30 मई से 30 जून तक चलने वाले इस महा जनसंपर्कअभियान के तहत होने वाले 13 महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि ये अभियान हमें घर – घर और जन – जन तक जाने का एक मौका दे रहा है. कार्यकर्ता इसे अपनी चुनावी रिहर्सल मानकर पूर्ण समर्पण से सफल बनाएं क्योंकि हमें इसी वर्ष प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लड़ना है. इस अवसर पर श्री सवन्नी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी अभियान की सफलता हम सभी के तनमन के समर्पण से ही सम्भव है। संकल्प से सिद्धि पहले भी हमारा संकल्प था और अब हम सबको सम्पर्क से समर्थन अभियान में भाजपा की सरकार के कार्यकाल की जनहित की योजनाओं को लेकर जन जन तक जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रारंभ हुई जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के हर घर को लाभ मिला है .और इसलिए ये अभियान हम सभी के लिए लोगों से मिलने का अच्छा माध्यम साबित होगा। महाजनसंपर्क अभियान की इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा क्लस्टर सह संयोजक रामकुमार भट्ट एवम् लोकसभा सहप्रभारी खम्मन ताम्रकार ने बताया कि राजनांदगांव लोकसभा के सभी वरिष्ठजनों के कुशल मार्गदर्शन में इस अभियान को लेकर वृहद स्तर पर सम्पूर्ण तैयारी की गई है। सभी कार्यकर्ताओं में इस अभियान को लेकर खासा उत्साह का माहौल दिख रहा है। आने वाले समय में इस महाभियान का व्यापक स्वरूप धरातल पर दिखाई देगा। *प्रभारी केदार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज* कवर्धा जिला भाजपा के संगठन प्रभारी केदार गुप्ता ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल का बेमिसाल 9 वर्ष पूरा हो रहा है। जिसमे भाजपा की सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए अनेक योजनाएं लागू कर सबका साथ सबका विकास की कल्पना को साकार किया है। यहां उपस्थित सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता कुशल योजनाकार है, जानकार है, जिनके ऊपर इस महाभियान को सफल बनाने की महती जिम्मेदारी है। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने महाजनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना की आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि आगामी समय होने वाले प्रदेश की चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने जिले में इन सभी कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी चल रही है. इस महाजनसंपर्क अभियान के लिए जिले एवम् मंडल स्तर पर समितियां गठित कर ली गई है. *कौन कौन रहे बैठक में* भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने बताया कि महाजनसंपर्क अभियान की इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक डा. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू , विस प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, दिलीप ठाकुर, हुकुम सिंह, जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सभी मंडलों के।अध्यक्ष सहित कवर्धा जिले की दोनों विधानसभाओं कवर्धा और पंडरिया की विधानसभा की कोर कमेटियों के सदस्य उपस्थित थे. युवाओं को जल्द मिलेगा सीजी पीएससी की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा कवर्धा में है उच्च कोटि का जिला गं्रथालय, जहां उपलब्ध है 11 हजार किताबों का विशाल संग्रह कलेक्टर ने जिला ग्रंथालय का अवलोकन किया, ई-लाईब्रेरी में होगी अब वाई-फाई की व्यवस्था कवर्धा, 03 जून 2023। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजी पीएससी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले जिले के युवाओं को जल्द ही अच्छी की खबर मिलने वाली है। प्रतियोगिता तैयारी करने वाले उन सभी युवाओं के लिए जिला ग्रंथालय के पहले तल पर जल्द ही निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू होने वाली है। प्रतियोगिता तैयारी करने वाले 50 युवक-युवतियों का इस निःशुल्क कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा। निःशुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक युवक-युवतियां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपना नाम-पता के साथ अपना पंजीयन करा सकते है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में राज्य लोक सेवा आयोग सीसपीएसी की निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था जल्द शुरू होगी। इस कोचिंग में जिले से चयनित हुए राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित भी किए जाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए विषयवार विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने आज जिला ग्रंथालय का अवलोकन किया। उन्होने जिला ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाएं, किताबो की संग्रह, ई-लाईब्रेरी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं के लिए ई-लाईब्रेरी में वाई-फाई की सुविधा देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला ग्रंथालय में युवाओं के लिए उपलब्ध बैठक व्यवस्था की भी जानकारी ली। वहां नियमित रूप से लाईब्रेरी में आकर किताबे पढने वाली छात्राओं से चर्चा भी की। चर्चा के दौरान अनामिका तिवारी ने बताया कि वह राज्य लोकसेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है। उन्होने यह भी बताया कि वह बिलासपुर में एक संस्थान में कोचिंग की है। पिछले दो वर्ष तैयारी में जुटी है। अब अपने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी कर रही है, उन्हे जिला गं्रथालय बहुत पंसद आया है। सभी किताबे यहां उपलब्ध होने से तैयारी करने में बहुत सहयोग मिल रहा है। उनके साथ अभिलाषा यादव और नौतीन खान भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ जिला ग्रंथालय के प्रथम तल का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस प्रथम तल पर राज्य लोक सेवा आयोग की निःशुल्क कोचिंग की तैयारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है। उन्होंने इस निःशुल्क कोचिंग की तैयारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को वर्क प्लान करने के निर्देश भी दिए है। उन्होने जिला ग्रंथालय का रंगरोगन करने के निर्देश दिए। जिला गं्रथालय में 11 हजार किताबों का विशाल संग्रह और ई-लाईब्रेरी की सुविधा कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला ग्रंथालय का निरीक्षण किया और वहां उपलबध सुविधाएं और किताबों की विस्तार से जानकारी ली। शिक्षा अधिकारी श्री एमके गुप्ता ने बताया कि कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज मार्ग में जिले में उच्चकोटी के शासकीय जिला ग्रंथालय की सुविधा उपलब्ध है। इस ग्रंथालय में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा जैसे यूपीएससी, सीजीपीएसी, जेईई,नीट के अलावा लॉ स्टूडेंट के लिए अलग-अलग राइटरों के लॉ-बुक्स, नॉवेल, कहानी, जीवनी, नियमित पत्र-पत्रिकाएं की व्यवस्था है। इसके अलावा यहां ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था है। लाईब्रेरी खुलने का समय सुबह 10 से शाम 5ः30 बजे निर्धारित है। नियमित रूप से यहां 30 से 40 बच्चें पढ़ने लाईब्रेरी में आते है।