कबीरधामकवर्धा

आस्था समिति के द्वारा रजत जयंती समारोह का हुआ आयोजन

 

कवर्धा – आस्था समिति के द्वारा रजत जयंती समारोह दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को संस्था कार्यालय कवर्धा, जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ में मनाया गया‌, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० बी.एल. राज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विशिष्ट अतिथि एम.एल. ठाकुर, प्रदीप विश्वकर्मा सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रचार सहायक भारत सरकार, सूचना प्रसारण मंत्रालय रायपुर व बिलासपुर, डा०बी.एस. चौहान प्राचार्य पी०जी० महाविद्यालय, सौरभ निषाद जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, डा० कविता, नरेन्द्र कुमार कुलमित्र, सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाला राम साहू जिला समन्वयक रेडक्रास, मोईन जाफर हुसैन (पूर्व लोकपाल) सामाजिक कार्यकर्ता, स०नि० विजया कैवर्त प्रभारी महिला सेल, केदार चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। डा० बी.एल. राज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उद्बोधन में कहा कि आस्था समिति समाज सेवा की भावना को पूरी निष्ठा लगन, मेहनत एवं संवेदन शीलता के साथ शुरुआत से ही कार्यरत हैं, वे विशेष संरक्षित बैगा जन जाति के बीच स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर जनजागरूकता कार्य लगातार कर रहे हैं आस्था समिति के साथियों को रजत जयंती पर बधाई दिया। डा०बी.एस. चौहान प्राचार्य कालेज ने कहा कि संस्था के साथ वर्षों से जुड़ाव रहा है, महाविद्यालय में एन०एन०एस० के सभी कार्यक्रमों में स्वयं सेवकों को मार्गदर्शन देते आ रहें हैं। आगे भी लगातार समन्वय बना रहेगा। सभी युवा टीम विशेष कर महिलाओं की भागीदारी को समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किये संस्था रजत जयंती पूर्ण कर और प्रगति करें ऐसी शुभकामना के साथ धन्यवाद दिये। संस्था के संस्थापक संरक्षक मार्गदर्शक रहे एम. एल ठाकुर एवं प्रदीप कुमार विश्वकर्मा जो कि तत्कालीन प्र. क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी बिलासपुर एवं रायपुर ने उद्बोधन में कहाँ कि दौलतराम कश्यप शुरुआत से ही समाज में नि:स्वार्थ सेवा की भावना से पूरी निष्ठा एवं लगन से करते आ रहें हैं। वे पूरी जिंदगी सेवा कार्य में ही बिताये कभी अपने कैरियर के बारे में नहीं सोचा। आज उनकी इसी निष्ठा एवं इमानदारी ने आस्था समिति को उनके मार्गदर्शन में 25 वर्ष पूरे किये। हमारी शुभकामना है कि वे आगे स्वर्ण जयंती वर्ष भी मनाये।आस्था समिति अध्यक्ष दौलतराम कश्यप द्वारा बताया गया कि संस्था विगत 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में समाज के विभिन्न वर्गों बच्चों, महिलाओं दिव्यांगों, आदिवासी, वंचित समूहों, विशेष संरक्षित जनजाति बैगा समुदाय के साथ पंचायत के माध्यम से टिकाऊ आजीविका हेतु लोगों का सशक्तिकरण तथा महिला एवं स्वास्थ्य मुद्दे पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, संस्था प्रमुख रूप से विकास के क्षेत्र में स्थानीय युवा, महिलाओं की क्षमता वर्धन करते हुए आगे बढ़ाने की प्रक्रिया के लिए प्रयासरत हैं, संस्था प्रमुख के द्वारा वर्षवार उपलब्धि को विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, मोईन जाफर हुसैन सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि आस्था समिति का समाज सेवाओं में अलग अलग जिले एवं राज्यों के साथ समन्वय अच्छा है, कोविंड के दौरान पलायन व्यक्ति को पुर्नवास, भोजन एवं राशन सामाग्री समाजसेवी के मदद से उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव मयाराम जायसवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंगरौल, सदस्य उमाशंकर कश्यप, राजेश गोयल, रामानुज पाली, मोनिका बांधेकर, लक्ष्मी, आशीष, रामकिनकर, महेश निर्मलकर, ज्योति, आशा, अभिषेक, देवेन्द्र, शालिनी, आरती, नरबदिया, शशि, प्रीति एवं कार्यक्षेत्र की महिला, पुरुष उपस्थित थे‌।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button