छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में वंदे-मातरम गीत गाने का बना रिकॉर्ड

साइंस कॉलेज में आजादी का जश्न, परमवीर चक्र योगेंद्र सिंह ने कहा- इसी भाव से बनेंगे सुपरपावर

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले आजादी का भव्य जश्न मनाया गया। साइंस कॉलेज ग्राउंड में शुक्रवार को मेरी शान-वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह-सुबह हजारों लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गीत गाया। इस अभियान को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी भेजा गया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन ओम मंडली वसुदेव कुटुंबकम संस्था ने किया। जहां सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि परमवीर चक्र विजेता एलओसी करगिल वार के हीरो योगेंद्र सिंह यादव भी पहुंचे।

कार्यक्रम में इंडियन क्लासिकल डांस की प्रस्तुति कलाकारों ने दी।
कार्यक्रम में इंडियन क्लासिकल डांस की प्रस्तुति कलाकारों ने दी।

परमवीर चक्र योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की इस धरती से देश के वीर शहीदों को नमन करता हूं। इस तरह राष्ट्रभक्ति के पथ पर यूथ को हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। देश का युवा राष्ट्र निर्माण में इसी भाव के साथ आगे बढ़ेगा तो यह देश सुपरपावर जरूर बनेगा।

विरोधी राजनीतिक दल के लोग भी साथ दिखे।
विरोधी राजनीतिक दल के लोग भी साथ दिखे।

कार्यक्रम के मंच पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एक साथ दिखे। सभी ने हाथ जोड़कर वंदे मातरम गीत गाया। कार्यक्रम के पहले एक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इसके अलावा अलग-अलग स्कूल कॉलेज से बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पोशाक पहनकर ग्राउंड पर दिखे। देखते ही देखते पूरा ग्राउंड लोगों की भीड़ से भरा नजर आया। सभी ने देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों को याद किया। इस दौरान वंदे मातरम गीत गाते हुए लोग भावुक भी हुए।

मराठा समाज के लोग आयोजन में शामिल हुए।
मराठा समाज के लोग आयोजन में शामिल हुए।

मराठा समाज के लोग भी पहुंचे

मराठा युवा समाज के सदस्य भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाकर विश्व रिकॉर्ड के कीर्तिमान में सहयोग दिया। पुरुष वर्ग मराठा वेशभूषा में नजर आए भगवा पगड़ी पहने थे और महिलाएं मराठी नथ पहनी हुईं थीं। अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया कि समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिला प्रमुख सुषमा महाडिक, संरक्षक राहुल डूकरे, मनीष भोंसले समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button