
पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹14.14 करोड़ से अधिक की लागत से तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण और मजबूतीकरण को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में डेंगुरु जाम-अमनिया मार्ग, भरतपुर-घोघरा मार्ग और महली-नानापुरी मार्ग शामिल हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव तक मजबूत सड़क संपर्क पहुंचाना है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। पंडरिया में करीब 500 किमी सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदल रहे हैं।




