कबीरधामकवर्धा

अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

कवर्धा, 30 मार्च 2026। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी चिरंजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कबीरधाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईंट मिट्टी के अवैध परिवहन के 2 प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 44 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया है।
इसके अलावा अवैध उत्खनन के 4 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपये का अर्थदण्ड आरोपित कर वसूला गया है। उन्होंने बताया कि खनिज अमले द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पण्डरिया एवं कुकदूर क्षेत्र में ईंट मिट्टी के अवैध उत्खनन के 15 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिन पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अवैध उत्खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। विभाग की सख्त कार्रवाई के चलते इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलग्न लोगों पर नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button