कबीरधामकवर्धा

शिकारियों का दुस्साहस: बायसन पर तीरों से हमला, डॉग स्क्वॉड की मदद से 5 गिरफ्तार

दुस्साहसः मांस के लालच में किया गया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में अवैध शिकार की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शिकारियों ने एक बायसन पर तीरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बायसन के पैर में दो तीर धंसे हुए पाए गए, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बायसन का रेस्क्यू किया। एक तीर निकालने के बाद भी बायसन चल नहीं पा रहा था। लगातार उपचार और देखरेख के बाद अब बायसन की हालत में सुधार हुआ है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है।
पहले भी हो चुके हैं बायसन के शिकार
जांच में सामने आया है कि इस क्षेत्र में पहले भी बायसन के शिकार की घटनाएं हो चुकी हैं। शिकारियों द्वारा मांस के लालच में इस तरह के हमले किए जाते रहे हैं, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
डॉग स्क्वॉड की मदद से पकड़े गए आरोपी
इस मामले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। सघन तलाशी अभियान चलाकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए हैं।
सभी आरोपियों को भेजा गया जेल
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वन विभाग ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की बात

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button