
कवर्धा। देवांगन समाज कवर्धा द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026 से सात दिवसीय “32वां वर्ष परमेश्वरी महोत्सव एवं परमेश्वरी देवी पुराण” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं जगराता आयोजित हुआ। यह आयोजन महिला देवांगन समाज कवर्धा के अथक प्रयासों से तथा युवा एवं नवयुवक देवांगन समाज के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महोत्सव के दौरान दीपचंद देवांगन बनने का अवसर जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन एवं हरणी माता बनने का सौभाग्य श्रीमती नागेश्वरी देवांगन को प्राप्त हुआ। 21 फरवरी को हवन-पूजन में 30 जोड़े शामिल हुए, जिन्हें विजय माला पहनाई गई। भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण कर रात्रि 9 बजे मां परमेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंची। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण एवं सामूहिक भोज के साथ हुआ। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष देवांगन समाज कबीरधाम नरेंद्र देवांगन ने दी।





