कबीरधामकवर्धा

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: डॉ. वीरेन्द्र साहू

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में दूरदर्शी और महत्वपूर्ण कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान और युवाओं की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा। डॉ. साहू के अनुसार कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए किसानों की आय वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इन प्रावधानों से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।
डॉ. साहू ने विश्वास जताया कि प्रभावी क्रियान्वयन के साथ यह बजट विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button