कबीरधामकवर्धा

अज्ञात पुलिस कर्मी पर सड़क हादसे के बाद फरार होने का आरोप, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

कबीरधाम | 07 फरवरी 2026
कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरमदेव–मेन रोड, राजा नवागांव में 06 फरवरी 2026 को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 2:35 बजे अशोक पटेल के पुत्र शैलेश पटेल को एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात पुलिस कर्मी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घायल बच्चे की हालत नाजुक देखकर संबंधित पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया। इस घटना की शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा थाना प्रभारी, भोरमदेव (राजा नवागांव) को लिखित रूप में दी गई है।
परिजनों का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान संभव है। परिवार ने मांग की है कि CCTV फुटेज की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कानून के रक्षक ही इस तरह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button