कबीरधामकवर्धा

रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना को ₹63.80 करोड़ की मंजूरी, पंडरिया क्षेत्र के 8 गांवों के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

पंडरिया। क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए ₹63 करोड़ 80 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा दी गई है।
इस महत्वाकांक्षी योजना से बनियाकुबा, रेंगाबोड़ (कुंडा), ओड़ाडबरी, लोखान, सेन्हाभाटा, दुल्लापुर, बर्घरा और भुवालपुर सहित आसपास के गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना पूर्ण होने पर लगभग 1620 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सुनिश्चित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसान अब केवल मानसून पर निर्भर नहीं रहेंगे और कृषि उत्पादन व आय में वृद्धि होगी।
विधायक भावना बोहरा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना केवल सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोजगार सृजन और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में पहले से ही कई जलाशय, नहर रिमॉडलिंग और सिंचाई विस्तार की परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनसे आने वाले समय में जल संचय क्षमता बढ़ेगी और किसानों को बार

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button