19.94 करोड़ के विकास कार्यों से पंडरिया को मिली नई गति

पंडरिया -: पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹19.94 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से अधिक नागरिक उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रही है। सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में शुरू हो रहे ये कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदलेंगे। उन्होंने विधायक की अनुशंसा पर नगर पालिका पंडरिया को ₹2 करोड़ तथा नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी को ₹1-1 करोड़ की अतिरिक्त सौगात देने की घोषणा की।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की सेवा करना उनका सौभाग्य है। ₹19 करोड़ से अधिक के ये विकास कार्य क्षेत्र की जनता को समर्पित हैं। उनका संकल्प है कि हर गांव, हर बस्ती और अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। इन परियोजनाओं से रोजगार, व्यापार और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
कार्यक्रम में भाजपा सरकार के विकास संकल्प की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है।




