एक जनवरी को होगा भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे मुख्य अतिथि
कवर्धा, 31 दिसंबर 2025। कबीरधाम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन नए वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद संतोष पाण्डेय अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल, राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य गंगाबाई लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुराज सिंह, विदेशी राम धुर्वे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मीलूराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल शामिल होंगे।





