
कवर्धा में रविवार को भाजयुमो कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशन और जिला अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में सिग्नल चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव के पुतले जलाए। भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म और पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बयान दिए हैं। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी और अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सनातन संस्कृति का अपमान करती रही है। इस दौरान भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।





