निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अभिताभ नामदेव

कवर्धा -: नामदेव समाज कबीरधाम में अभिताभ नामदेव को लगातार पांचवीं बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया है। समाज ने उनके नेतृत्व में हुए उल्लेखनीय कार्यों और उपलब्धियों के आधार पर पुनः विश्वास व्यक्त किया। कुछ समय पूर्व उनके इस्तीफ़े के बाद नई चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन प्रस्तुत नहीं किया।
सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि शंकर नामदेव को स्मरण किया गया। इसी दौरान जिलेभर के सभी पूर्व सामाजिक पदों को शून्य घोषित कर आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी—
संरक्षक: शिव कुमार नामदेव, अशोक नामदेव, पुरन लाल नामदेव, चंद्र कुमार नामदेव
जिलाध्यक्ष: अभिताभ नामदेव
उपाध्यक्ष: चंद्र कुमार नामदेव
जिला सचिव: कैलाश नामदेव
कोषाध्यक्ष: विजय नामदेव
मीडिया प्रभारी: बसंत नामदेव
सह–सचिव: हेमंत नामदेव
नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष: राजेश कुमार नामदेव
नगर पंचायत पिपरिया अध्यक्ष: सुनील आनंद नामदेव
कार्यक्रम में समाज में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। मीडिया प्रभारी के अनुसार वर्तमान टीम के समाजहित कार्यों को देखते हुए पदाधिकारी बदलने की किसी ने आवश्यकता नहीं समझी। हाल के वर्षों में समाज का भव्य भवन तैयार हुआ है और 17 नवंबर 2025 को समाज जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भवन में एक और मंज़िल निर्माण कराने की घोषणा भी की थी। इससे पूर्व सांसद संतोष पांडेय ने भवन हेतु 3 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।




