कबीरधामकवर्धा

डॉ. गुप्ता को डॉक्टरेट की मानद् उपाधि


कवर्धा -विगत दिनों पुष्पगंधा प्रकाशन के युवा साहित्यकार प्रकाशक डॉ. सुनील गुप्ता तन्हा को उनके विशिष्ट साहित्य के योगदान के लिए ग्लोबल हुमन राइट ट्रस्ट इंडियन नेशनल बोर्ड जम्मू (भारत) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान किया गया बोर्ड के चेयरमैन डॉ. ए. आर. रहमान सेक्रेटरी मिस्टर परमजीत सिंह ने कहा कि इतने कम उम्र में समाज और साहित्य को समर्पित सेवा देने वाले ऐसा व्यक्तित्व हमने नहीं देखा ट्रस्ट डॉक्टर गुप्ता को पुनः डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित कर गौरवान्वित है | डॉक्टर गुप्ता द्वारा 25 वर्षों से एनजीओ तथा प्रकाशन संस्था का सेवाभावी संचालन किया जा रहा है दो बार पी.एच.डी. तथा एक बार डी. लिट. की मानद उपाधि प्राप्त करने वाले देश के सबसे कम उम्र के युवा साहित्यकार हैं 27 वर्ष की उम्र में 13 अखिल भारतीय काव्य संग्रह का संपादन प्रकाशन कर इन्होंने कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है | डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार गणेश सोनी प्रतीक, साहित्यकार हरि विश्वकर्मा, लायंस क्लब के नीरज मनजीत, बीपी गुप्ता, मनोज गुप्ता, इंजीनियर एस.एस. जैन गुप्ता समाज के अध्यक्ष गीता प्रसाद गुप्ता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कमल साहू आदर्श जन कल्याण संस्थान के संयोजक अंकुर गुप्ता सहित देशभर के साहित्यकारों ने फेसबुक में डॉक्टर गुप्ता को बधाई प्रेषित किया है |

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button