कवर्धा :- भारतीय युवा कांग्रेस कबीरधाम कवर्धा विधानसभा के तत्वाधान में श्री हनुमान जी का भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाप पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर भैया जी,प्रदेश प्रभारी डॉ.पलक वर्मा जी,सह-प्रभारी श्री इकबाल ग्रेवाल जी,श्रीमती प्रियंका सारसर जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 13 मई 2023 को अपने निकटतम श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर हरिनछपरा में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश वासियों के सुख- समृद्धि-हरियाली के लिए प्रार्थना किया।

जिला कांग्रेस महामंत्री शिवप्रसाद वर्मा एवं अध्यक्ष युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा वाल्मिकी वर्मा ने कहा हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से कर्नाटक में भ्रष्टाचार,अलोकतांत्रिक और तानाशाही के विरुद्ध इस युद्ध में जनता की इस स्वर्णिम जीत है।कर्नाटक की जनता ने बता दिया कि बजरंग दल बजरंग बली नहीं है,बजरंग बली हम सब करोड़ों भक्त जनों के संकट मोचन है।भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी का आराधना का विशेष महत्व होता है।मान्यता है कि सच्चे मन से महाबली पवन पुत्र हनुमान की सुमरन करने से सभी प्रकार के दुखों का अंत होता है।सच मार्ग पर चलने वालों को कोई भी प्रकार का संकट नहीं आने देता एवम सबकी मनोकामनाएं पूरी होती है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अश्वनी वर्मा,धनराज वर्मा,आनंद चंद्रवंशी,अजय वर्मा,रामगोपाल वर्मा,ऋषि तिवारी, सुभम वर्मा,नितेश वर्मा,पुरुषोत्तम चंद्रवंशी,कमोद चंद्रवंशी,राजेश मानिकपुरी,राजकुमार चतुर्वेदी,पेखन पात्रे,जलेश बघेल,रामू लांझी,भुनेश्वर सिन्हा,संजय,रामकुमार सिन्हा,रामेश्वर लहरे,रविदास,राजाराम,दुर्गेश भारती,आशीष दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Brajesh Gupta

By Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com