नगर पालिका परिषद कवर्धा में PIC का गठन, इन पार्षदों को मिली अहम जिम्मेदारी

[ad_1]
कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल (PIC) का गठन किया है। इसमें विभिन्न पार्षदों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, पार्षद रिंकेश वैष्णव को आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग, पार्षद देव कुमार साहू को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा पुनर्वास एवं नियोजन विभाग, पार्षद बिहारी राम धुर्वे को शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पार्षद दुर्गेश अवस्थी को जल कार्य विभाग, पार्षद अजय सिंह ठाकुर को राजस्व तथा बाजार विभाग, और पार्षद किरण सोनी को विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि यह गठन नगर विकास और सुचारू प्रशासन के लिए किया गया है, जिससे सभी विभागों में बेहतर कार्य प्रणाली लागू की जा सके।
[ad_2]
Source link
