कबीरधामकवर्धा

किसानों के लिए जरूरी सूचना: एग्रीस्टेक पोर्टल पर छूटे हुए खसरों को समिति में जाकर लिंक कराएं

कवर्धा, 28 नवंबर 2025। धान खरीदी प्रक्रिया से जुड़े किसानों के लिए शासन ने एग्रीस्टेक पोर्टल में एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। ऐसे किसान जिनके नाम पर एक से अधिक खसरे पंजीकृत हैं, लेकिन उनमें से कुछ खसरे एग्रीस्टेक पोर्टल पर उनकी आईडी में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं या लिंक होना बाकी है, उनके लिए समितिवार सूची तैयार कर समितियों के बाहर चस्पा कर दी गई है।

किसानों से अपील की गई है कि वे समितियों में जाकर अपने छूटे हुए खसरों का मिलान कराएं और उन्हें पोर्टल में लिंक करवाएं। इसके लिए किसान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक समितियों के किसान सहायता केंद्र में जाकर वहां के ऑपरेटर या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

जिला खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए भारत सरकार, कृषि मंत्रालय के एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टेक पोर्टल पर प्राप्त फार्मर आईडी के साथ खसरा नंबर (फॉर्म आईडी) को लिंक किया जाना आवश्यक है। यूनिफाइड फार्मर पोर्टल में पंजीकृत खसरे कैरी फॉरवर्ड तो हो गए हैं, लेकिन कुछ खसरे एग्रीस्टेक में लिंक नहीं हो पाए हैं।

कबीरधाम जिले के पंजीकृत किसानों के कुल 34,566 खसरे अभी लिंक होना शेष हैं, जिन्हें समिति स्तर पर लिंक कराने की प्रक्रिया किसान स्वयं पूरी कर सकते हैं। इसके लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

 

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button