इंदौरीकबीरधामकवर्धाकुई कुकदुरकुंडातरेगांव जंगलपंडरियापांडातराईपिपरियाबोडलारणवीरपुररेंगाखार जंगलसहसपुर लोहारा

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने जुनवानी में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

[ad_1]

कवर्धा। पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कवर्धा ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम जुनवानी स्थित मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत संपन्न हुआ।

इस अभियान का संचालन जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी  एवं जिला महामंत्री संतोष पटेल की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरसिंह पटेल, महामंत्री नागेश्वर जायसवाल एवं शंकर सोनवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी रही।

अभियान के तहत जुनवानी मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि “यह अभियान केवल स्वच्छता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के सेवा-समर्पण के आदर्श से प्रेरित होकर यह आयोजन किया गया है।”

मंडल अध्यक्ष वीरसिंह पटेल ने कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छता अभियान से जुड़ने और मंदिरों तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर साझा करने और सरल ऐप में अपलोड करने की भी अपील की गई, जिससे इसकी जागरूकता व्यापक रूप से फैलाई जा सके।

इस अवसर पर विजय पटेल, संतोष ठाकुर, नीतू शर्मा, परेटन वर्मा, खिलेश्वर साहू सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्राम वासी उपस्थित रहे।



[ad_2]
Source link

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button