
कवर्धा, 10 अक्टूबर 2024। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवरात्रि के आठवे दिवस पर बालिकाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा, बचाव एवं सशक्तिकरण के बढ़ावा देने के लिए ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं’’ योजना अंतर्गत् जिले में 11 अक्टूबर शुक्रवार समय सुबह 11ः30 को वीर सावरकर भवन में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना आज के समय की तत्कालीन जरुरत है क्योकि देश एवं समाज में बालिकाओं की रक्षाए शिक्षा और सशक्तिकरण के बिनाए विकास की किसी भी कीमत पर संभव नही है। महिलाएं देश की लगभग आधी जनसंख्या को अधिकृत करती है, इसलिए उनकी रक्षाए शिक्षा और सशक्तिकरण की नितांत आवश्यकता है। ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’’ योजना बालिकाओं के उत्थान के लिये महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना तभी सफल हो सकती है जब ये हमारे द्वारा समर्थित हों। बिटियों की सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। चैत्र नवरात्रि हो या शारदीय नवरात्रि हिंदु धर्म में कन्या पूजन का अपना एक विशेष महत्व है। महिला एवं बाल विकास विभाग कवर्धा द्वारा कन्या पूजन एवं भोज का मुख्य उद्देश्य बालिकाओ को माता दुर्गा के नौ रुपों में पूजन कर लोगो के मध्य बालिका के प्रति सम्मान में वृद्धि, सुरक्षा, बचाव एवं सशक्तिकरण के बढ़ावा देना है। महिला एवं बाल विकास विभाग कन्या पूजन एवं भोज कार्यक्रम में अधिक से अधिक बालिकाओं को सम्मिलित होने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत् महिलाओं के सुरक्षा-बचाव एवं सशक्तिकरण के लिए एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत किया गया है। मिशन शक्ति अंतर्गत् महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा-बचाव के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से शुरू हुआ था। कबीरधाम जिले की बालिकाओं को भी बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत् पूर्व में बालिकाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए 05 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शासकीय राजमाता विजियाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा की बालिकाओं एवं आकांक्षीय विकासखंड बोड़ला के शासकीय महाविद्यालय में 05 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 800 बालिकाओं ने आत्मरक्षा शिविर में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
