धान की भरपाई कब होगी? छह समितियों पर FIR, जांच के बाद होगी कार्रवाई
स्टॉक में गड़बड़ी के मामले में जांच जारी, दोषी पाए जाने पर जल्द होगी कार्रवाई

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
कबीरधाम जिले में धान खरीदी के दौरान स्टॉक में अंतर का मामला सामने आने के बाद अब धान की भरपाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में छह समितियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
जिला विपणन अधिकारी किशन चंद्रा ने बताया कि धान के स्टॉक में अंतर के मामले में छह समितियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अभी जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
भरपाई की समयसीमा पर स्थिति स्पष्ट नहीं
मामले में जांच जारी होने के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि धान की कमी से संबंधित राशि की भरपाई कब तक होगी। अब तक कितनी राशि की वसूली हुई है और कितनी राशि शेष है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी
धान खरीदी व्यवस्था में स्टॉक का सही हिसाब रखना और सरकारी नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में जांच के निष्कर्षों के आधार पर जिम्मेदारी तय होने और वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार है।




