नीट में सफलता पर अवीन कुमार ठाकुर का सम्मान, शिक्षक फेडरेशन ने दी शुभकामनाएँ

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम द्वारा नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अवीन कुमार ठाकुर का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर के निवास पहुंचकर अवीन कुमार ठाकुर को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने कहा कि अवीन कुमार ठाकुर की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है तथा निरंतर मेहनत करने वाले युवाओं को आगे बढ़ने की सीख देती है।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अवीन कुमार ठाकुर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर अपने परिवार, कबीरधाम जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
सम्मान समारोह में जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, प्रकाश चौबे, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू कुर्रे, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, संजय साहू, सरजू नेताम, हितेंद्र सोम, शंकरलाल पाली, झुमुक बंछोर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।





