विविध

नया बस स्टैंड शहर से दूर, सिटी बस सेवा की बढ़ी मांग

कवर्धा। शहर में प्रस्तावित नए बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर आम नागरिकों की चिंता बढ़ती जा रही है। नया बस स्टैंड शहर से काफी दूर स्थित होने के कारण यात्रियों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, पहले शहर में सिटी बसों का संचालन होता था, लेकिन अब वे पूरी तरह कंडम हो चुकी हैं, जिससे शहरी परिवहन व्यवस्था ठप पड़ी है। वर्तमान स्थिति में नए बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए यात्रियों के पास सीमित साधन ही उपलब्ध होंगे, जो आमजन के लिए असुविधाजनक साबित हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सिटी बस सेवा शुरू नहीं की गई, तो ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी बढ़ सकती है। अनाप-शनाप किराया वसूली से यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि सिटी बस सेवा के साथ-साथ ऑटो किराया नियंत्रण की भी ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नए बस स्टैंड के संचालन से पहले ही सार्वजनिक परिवहन की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button