कबीरधामकवर्धा

पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट कार व अपाचे बाइक सहित 120 पौवा शराब जब्त

कबीरधाम, 13 मार्च 2026।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 पौवा देशी प्लेन शराब, 5200 रुपये नकद, एक मारुति स्विफ्ट कार और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भापुसे) के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल तथा पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और सूचना संकलन किया जा रहा था।
13 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवागांव हटहा निवासी जितेन्द्र बंजारा उर्फ जित्तु अपने साथियों दिनेश उर्फ छोटा और देवकुमार उर्फ नानू के साथ अवैध शराब परिवहन की तैयारी कर रहा है। आरोपियों ने कुकदूर रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे पुल के पास देशी प्लेन शराब डंप कर रखी थी और उसे वाहन से परिवहन करने वाले थे।
घेराबंदी कर तीनों आरोपी पकड़े गए
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में—
जितेन्द्र बंजारा उर्फ जित्तु (19 वर्ष) निवासी नवागांव हटहा, थाना पंडरिया
दिनेश उर्फ छोटा जोगी (21 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 08, घोघरापारा पंडरिया
देवकुमार टंडन उर्फ नानू (28 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 10, मोतिमपुर पंडरिया
शामिल हैं।
करीब 4 लाख रुपये का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 120 पौवा देशी प्लेन शराब (21.600 बल्क लीटर) जिसकी कीमत लगभग 9600 रुपये, एक लाल रंग की बिना नंबर टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत करीब 85,000 रुपये), एक सफेद मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक CG09JN-3931 (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) तथा शराब बिक्री के 5200 रुपये नकद बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3,99,800 रुपये आंकी गई है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना पंडरिया में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 36 और 42 आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम के सउनि. मानिक सिन्हा, प्रधान आरक्षक सतीश साहू तथा आरक्षक अभिषेक शर्मा, आकाश भोई, विकास जांगड़े और हरनारायण चेलकर का विशेष योगदान रहा।
पंडरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button