
कबीरधाम, 18 फरवरी 2026।
जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा 11 फरवरी 2026 को जारी आदेश क्रमांक 258/पंचा./सचिव स्था./2026 के तहत ग्राम पंचायत रुसे में नवीन सचिव के रूप में उत्तरा कुर्रे को पदस्थ किया गया था। लेकिन आदेश जारी होने के एक सप्ताह बाद भी पूर्व सचिव रमेश शर्मा द्वारा अब तक प्रभार हस्तांतरित नहीं किया गया है।
सूत्रों के अनुसार प्रभार नहीं मिलने के कारण ग्राम पंचायत रुसे में शासकीय कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन प्रकरण, मनरेगा भुगतान, निर्माण कार्यों की फाइलें तथा अन्य जनहित से जुड़े कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि आदेश का पालन न होने से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। पंचायत भवन में कामकाज लगभग ठप स्थिति में है और आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि यदि शीघ्र ही प्रभार हस्तांतरण नहीं हुआ तो पंचायत की विकास योजनाएं और अधिक प्रभावित हो सकती हैं। इस संबंध में जिला पंचायत से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है ताकि नवीन सचिव को विधिवत प्रभार सौंपकर कार्य संचालन पुनः प्रारंभ कराया जा सके।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है और ग्राम पंचायत रुसे की ठप पड़ी व्यवस्था कब तक पटरी पर लौटती


