कबीरधामकवर्धा

कबीरधाम पुलिस की सामुदायिक पहल: ग्राम घानीखूंटा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

कबीरधाम -:   जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम घानीखूंटा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने खिलाड़ियों एवं ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ युवाओं को नशा, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
यह प्रतियोगिता 06 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना रेंगाखार के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कबीरधाम पुलिस द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button