कबीरधामकवर्धा

स्मिता चुनी गई गुप्ता समाज के महिला संगठन की जिलाध्यक्ष

 

कवर्धा। गुप्ता समाज के महिला संगठन का चुनाव शनिवार को नगर के गुप्ता सामजिक भवन में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं इकाई अध्यक्ष गिताशरन गुप्ता के निर्देशन में किए गए इस चुनाव में सर्वसम्मति से संरक्षक पुष्पा देवी गुप्ता, अध्यक्ष स्मिता गुप्ता, उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष स्वेता गुप्ता, सचिव पूजा गुप्ता का चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में पूनम, सावित्री, नेहा, इंदु, अंजली, अंकिता गुप्ता का शामिल किया गया। गुप्ता समाज के महिला संगठन की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को समाज के लोगों के साथ प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने बताई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष स्मिता गुप्ता ने कहा कि हम सभी मिलकर समाज की महिलाओं के हित में कार्य करेंगे और समाज को सशक्त बनाएंगे। उन्होने कहा कि मुझे प्रशन्नता है कि समाज के लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है। मेरा पूरा प्रयास होगा कि में समाज के इस भरोसे को कायम रख सकूं।

 

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button