कबीरधामकवर्धा

*विनोद वर्मा ने किया कार्यकर्ताओं को चार्ज

*विनोद वर्मा ने किया कार्यकर्ताओं को चार्ज*

*कवर्धा:-* राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय छिरहा में लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस के बूथ, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों का ट्रेनिंग रखा गया। राजनांदगांव लोकसभा सांसद प्रत्याशी भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव में विजय दिलाने बूथ स्तर पर रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कबीरधाम अध्यक्ष होरी साहू, पूर्व विधायक प्रत्याशी पंडरिया नीलू चंद्रवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अगम अनंत, विनयशील, अनन्या पाण्डेय सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता रहे मौजूद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष सलाहकार रहे मास्टर ट्रेनर विनोद वर्मा ने भाजपा सरकार की कुनितियों और असफल योजनाओं (महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, हत्या एवं बलात्कार मामले) साथ ही पांच साल की छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस की भूपेश बघेल वाली सरकार की गरीब किसान मजदूर हेतु किए गए कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। केंद्र की मोदी सरकार के भ्रष्ट नीतियों पर गरजे, एवं मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों के प्रति लिए गए जनकल्याणकारी फैसलों, योजनाओ, वादों एवं घोषणा पत्र में शामिल विषयों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने जनता तक यह बात भी पहुंचाने की अपील की, के बीजेपी सरकार हमेशा गरीब, किसान, मजदूरो का शोषण करता है, एवं बड़े – बड़े उद्योगपतियों के जेब भरने जनता को महंगाई बेरोजगारी एवं भूखमरी के दलदल में झोंक देता है। विनोद वर्मा ने वर्तमान छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की जनता के साथ चल और वादा खिलाफी के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताते हुए जन जागरूकता हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button