कबीरधामकवर्धा

कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केन्द्रों में दीवार लेखन शुरू

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रथम चरण 07 नवम्बर को होने वाले निर्वाचन के लिए मतदान का समय निर्धारित हो गया है। निर्धारित समय सारणी के अनुसार कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए मतदान का समय प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कबीरधाम जिले के दोंनो विधानसभा क्षेत्र के 803 मतदान केन्द्रों पर विधानसभा क्षेत्र का क्रमांक एवं नाम, मतदान का समय और मतदान केन्द्र का नाम सहित अन्य और महत्वपूर्ण जानकारी के साथ दीवार लेखन का काम शुरू हो गया है। दीवार लेखन में मतदान का समय, मतदान का दिनांक, मतदान केन्द्र का नाम, केन्द्र की कुल मतदाता, सम्मलित ग्राम का दीवार लेखन किया जा रहा है।
कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र,निष्पक्ष, शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करने जिले के 803 मतदान केन्द्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे द्वारा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 75 सेक्टर आफिसर का बनाया गया है। जिले सभी मतदान केन्द्रों के लिए 803 मतदान दल का गठान भी किया जाएगा। आयोग के निर्देश पर मतदान दल गठन के लिए प्रथम रेंटमांजेशन हो चुका है। सभी मतदान दलों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद मतदान दल गठन के बाद पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल क्रमाक एक,दो, और तीन को अलग-अलग प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। निर्वाचन गतिविधियों के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, स्थैतिक निगरानी दल, विडियों निगरानी टीम और विड़ियों अवलोकन टीम का गठन किया गया है, जो 24 घंटा तैनात है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया में प्रकासित या प्रसारित होने वाली पेड न्यूज, भ्रामक न्यूज एवं फेक न्यू की मॉनिटर्रिंग कें लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। 116 माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र है क्रमशः विधानसभा-71 पंडरियाएवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में 803 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 47 हजार 549 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 336 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 210 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 543 दिव्यांग मतदाता, 30 हजार 390 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 5 हजार 576 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008.92 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 649 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 493 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 142 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 102 दिव्यांग मतदाता, 14 हजार 588 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3223 है। जेंडर रेसियों 1005.35 है। इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 410 मतदान केन्द्र में 01 लाख 64 हजार 687 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 717 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 03 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 407 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 441 दिव्यांग मतदाता, 15 हजार 802 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 353 है। जेंडर रेसियों 1012.33 है।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button