
कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल ग्राम रेंगाखार कला(जंगल) के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां सांसद निधि अंतर्गत चार लाख की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेंगाखार कला वनांचल क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है। यहां से क्षेत्र के यात्रीगण बस पकड़ने आते हैं। बस स्टैंड में उनके बैठने के लिए स्थान नहीं था। इधर- उधर भटकते रहते थे। उनकी परेशानियों को देखते हुए यहां यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। आज निर्माण के बाद यात्री प्रतीक्षालय का विधिवत लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
सांसद पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों की चिंता करते हुए देश का चहमुखी विकास कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ विकास व सबका विश्वास की सोच को लेकर काम करती है। उन्होंने राज्य में भाजपा की सरकार व क्षेत्र में भाजपा का विधायक बनाने की अपील की। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। उनसे चर्चा की। क्षेत्रवासियों ने यात्री प्रतीक्षालय की सौगात देने के लिए सांसद संतोष पांडेय का आभार जताया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगलूराम पोर्ते, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, उपाध्यक्ष मनीराम यादव, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मेरावी, सालिक राम पटले, भाजयुमो के मंडल महामंत्री कमलेश राठौर, सरपंच मोहन अग्रवाल, पन्ना अग्रवाल, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।
