कबीरधामकवर्धा

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा के विभिन्न वार्डो में नागरिकों, समाज सेवी, साहित्यकार और पत्रकारों के घर पहुच सौजन्य भेंट मुलाकात की

कैबिनेट मंत्री अकबर का शहर के विभिन्न वार्डो में हुआ आत्मीय स्वागत और अभिनन्दन

छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बृहस्पतिवार को कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के वार्डवासियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला समिमि से सौजन्य भेंट-मुलाकात कर सबका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने वार्डों के समुचित विकास सहित स्थानीय मांगों से रूबरू भी हुए। कैबिनेट मंत्री अकबर का कवर्धा के विभिन्न वार्डो में आत्मीय स्वागत और अभिनन्दन भी किया गया।

मंत्री अकबर ने वार्ड 27 मां विध्यवासिनी वार्ड में लखन बंसोड, रामदास सतनामी, वार्ड 25, 26 ठाकुरदेव वार्ड, गुरू गोविंद सिंह वार्ड में बालाराम चंद्रवंशी, जुठेलाल साहू, अश्वनी कौशिक, गुरूदयाल सिंह छाबड़ा, अशोक साहू, शिवकुमार चंद्रवंशी, शत्रुहन साहू, वार्ड 24 मां काली वार्ड में हनुमान मंदिर तालाब के पास दर्री पारा में वार्डवासियों से, राजदीप कालोनी में महिला समिति से, रामसिंह ठाकुर, वार्ड 10 मठपारा में एलआर जेठवंत, वार्ड 11 में महादेव वार्ड में विवेक जायसवाल, वार्ड 12, 13 में रामजानकी वार्ड, महबुब शाह दातार वार्ड में दीलीप यदु, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, दीपक गुप्ता, रामधार गुप्ता, वार्ड 14 शक्ति वार्ड में संजय देवांगन, पत्रकार मन्नू चंदेल और वरिष्ठ समाजसेवी मुकंद माधव कश्यप के निवास में वार्डवासियों से भेंट एवं मुलाकात की।

केबिनेट मंत्री  अकबर ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के लिए राशन कार्ड बनाया जा रहा है। सभी को खाद्यान वितरण भी किया जा रहा है। खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और इससे प्रदेश के सभी वर्गों में समृध्दि और खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि आवास के लिए पट्टा वितरण भी लागातार किया गया है। कबीरधाम जिले में लगातार विकास के कार्य हुए है। सरकार की संचालित सभी योजनाओं से आम नागरिकों को लाभ मिला है। उन्हें मजबूत बनाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, राजकुमार तिवारी, मोहित महेश्वरी, विरेन्द्र जांगड़े सहित संबंधित वार्डो के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button