कबीरधामकवर्धा

कवर्धा विधानसभा के 13 सेवा सहकारी समितियों का बनेगा कार्यालय और गोदाम, किसानों को मिलेगी सुविधाएं- कैबिनेट मंत्री श्री अकबर

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 13 समितियो में नवीन भवन के लिए 3 करोड़ 32 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

राज्य सरकार ने कबीरधाम जिले के 30 नवीन सहकारी समितियों के नवीन भवन गोदाम के लिए 7 करोड़ 66 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति दी

कवर्धा, 11 जनवरी 2023। राज्य सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज बुधवार को अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे।  श्री अकबर ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 13 नवीन सेवा सहकारी समितियों के लिए 3 करोड़ 32 लाख 28 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत नए कार्यालय सह गोदाम भवन निर्माण की आधारशिला रखीं। वर्ष 2023 में पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे श्री अकबर ने नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री श्री अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर के विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन से जिले के तीस नवीन सेवा सहकारी समितियों के कार्यालय सहगोदाम भवन निर्माण के लिए 7 करोड़ 66 लाख 80हजार रूपए की मंजूरी मिली है। इस तीस समितियों में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 13 और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 17 शामिल है।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने शिलान्यास करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित एवं कल्याण के लिए कबीरधाम जिले में 30 नए सेवा सहकारी समिति का बनाए गए है। पहले जिले में 60 सहकारी समितियां थी। इसी प्रकार 90 धान खरीदी को बढ़ाकर 107 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए है। इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। जिले के इन सभी नए समितियां के कार्यालय एवं सहगोदाम मे लिए राज्य सरकार से 7 करोड़ 66 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। उन्होने कहा कि किसानों हित, कल्याण और उनके सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जन आकांक्षाओें अनुरूप पूरे जिले में तीस नए सहकारी समिति का पुर्नगठन किया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। नए समितियां और धान खरीदी केन्द्र बनने से किसानों का समय बचा है। दूरियां कम हुई है। इससे कृषि लागत में कमी और आमदनी में बढौतरी हो रही है। आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 13 समितियों के कार्यालय एवं सहगोदाम की आधार शिला रखी गई है, जिसमें सेवा सहकारी समिति सुरजपुरा, मोहगांव, बिरनपुर, बडौदाकला, महराजपुर, धरमपुरा, जिंदा, कोको, उसरवाही, समनापुर, झलमला, भलपहरी और रौचन शामिल है।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने अपने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नेतृत्व वाली में राज्य सरकार की सफलता एवं गौरवशाली 4वर्ष में हुए विकासमूलक कार्यों और योजनाओं की विस्तार से लोगों को समझाया। उन्होने कहा कि राज्य के किसानो, गौपालकों और भूमिहीन किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए राजीव  गांधी न्याय योजनाएं बनाई गई है। न्याय के इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों, पशुपालकों और खेतिहर मजदूरों को आर्थिक संभल दिया जा रहा है। ऐसी कल्याणकारी पहल से एक लाख 50 हजार करोड़ रूपए की राशि जरूरतमंद लोगां की जेंब में डाली गई, जिसके कारण खेत-खलिहानों से लेकर उद्योगों तथा बाजारों में खुशहाली आई है। हमारे अपना वादा निभाते हुए राज्य के 17 लाख 82 हजार किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रूपए  का कृषि ऋण माफ किया गया है। 17 लाख से अधिक किसानों का 244.18 करोड रूपए सिंचाई कर माफ करने के बाद 80 करोड़ रूपए का और बकाया सिचाई कर जून 2021 तक का माफ किया गया। राज्य के 5 लाख 81 हजार से अधिक किसानों को मुक्त और रियाती दरों पर बिजली  देकर सलाना 900 करोड रूपए की राहत दी जा रही है। बस्तर के लोहाड़ीगुड़ा में 1707 किसानों का 4200 एकड़ अधिग्रहित भूमि को आदिवासियों को वापस किया गया है। राज्य में किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो, किसानों की सहुलियत के लिए धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 2311 से बढाकर 2484 किया गया। मांग के आधार पर और बढ़ाई जा रही है, ताकि किसानों को कोई परेशनी ना हो।
छत्तीसगढ़ के किसानों को आार्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में भूपेश सरकार लगातार काम कर रही है। कृषि बजट में हरसाल बढौतरी की जा रही है। वर्ष 2020-21 में राज्य का कृषि बजट 7785 करोड़ रूपए था,जो वर्ष 2021-22 में बढाकर 8974 करोड रूपए किया गया। वर्ष 2022-23 में इसे बढाकर 9272 करोड़ रूपए का प्रावधान कृषि के लिए किया गया है। इसका सीधा लाभ राज्य के कृषि और किसानों को मिल रहा है। श्री अकबर ने राज्य सरकार के उपलब्धियों में शामिल पशुपालन और मत्स्यपालन, उद्यानिकी, मत्स्य और लाख पालन,लधु धान्य कोदो,कुटकी रागी और लघु वनोपज  के क्षेत्र में हुए गौरवशाली कार्यों की पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्याक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री मोहित महेश्वरी, श्री अशोक सिंह, श्री आकाश केशरवानी, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष गुलाब जयसवाल महाराजपुर, श्री नरेन्द्र साहू जिन्दा, डमेश चन्द्रवंशी कोको, श्री रामाधार पटेल बिरनपुर, चेतनपाली बडौदाकला, लिलेशवर धुर्वे उसरवाही, चैतराम साहू मोहगांव, धरपाल सिंह सुरजपुरा, बाबूलाल साहू रौचन, नेकलाल मेरावी समनापुर, टूमन सिंह धु्रर्वे झलमला, पंडित राम पटेल भलपहरी, भूनेश्वर चन्द्रवंशी धरमपुरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button