कबीरधामकवर्धा

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ की कवर्धा ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन, रामाश्रय, मोनिका उपाध्यक्ष व तुषार बने सचिव

कवर्धा – छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कवर्धा की ब्लॉक स्तरीय बैठक ब्लॉक मुख्यालय कवर्धा में संपन्न हुई। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी एवं प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि बैठक मे शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा व निराकरण हेतु प्रयास करने, ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन, संगठन विस्तार, पदोन्नति, क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, मंहगाई भत्ता व विभिन्न लंबित एरियर्स राशि का भुगतान संबंधी विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। इस दौरान सर्वसम्मति से नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में रामाश्रय शर्मा, मोनिका चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं तुषार सिंह राजपूत को सचिव व राजकमल पांडेय को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा खुलेश्वर कौशिक को सह सचिव, चंद्रहास वर्मा को उप कोषाध्यक्ष, ताराचंद गुप्ता को संगठन सचिव, मालती गर्ग को संयुक्त सचिव, राहुल ठाकुर को मीडिया प्रभारी बनाया गया। पूर्णिमा श्रीवास्तव, संतोष तुरकर, सतीष निषाद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
जिला पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों ने ब्लॉक के सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। सभी नए पदाधिकारियों ने अपने दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए संघ व शिक्षकों के हित में सक्रियता से कार्य करने की बात कही। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष मुनव्वर बेग, जिला उप कोषाध्यक्ष सुनील माग्रे, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष शर्मा, कन्हैया तिवारी, वोकेशनाथ योगी, बलदाऊ सोनी सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button