कबीरधामकवर्धा

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जनचौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

 

कवर्धा, 16 जून 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर ने एक-एककर जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किए। जन चौपाल कार्यक्रम में आज ग्राम कोयलारी के ग्रामीणों ने पट्टा संबंधी आवेदन दिया। ग्राम बोरिया निवासी सोम सिंह गोड़ ने भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए आवदेन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिक कौड़ो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button