कबीरधामकवर्धा

आईपीएल सट्टा गिरोह पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

पंडरिया (कबीरधाम), 12 अप्रैल 2026:
आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना पंडरिया क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना पंडरिया की टीम ने घोघरापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा (25 वर्ष) एवं नागेश्वर उर्फ सोनू राव (31 वर्ष), दोनों निवासी पंडरिया, को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टेलीग्राम चैनल के जरिए सट्टा लिंक प्राप्त कर मोबाइल नंबर से आईडी बनाते थे और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर दांव लगवाते थे। सट्टे की राशि का लेन-देन बैंक खातों के जरिए किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 स्मार्ट मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 30,000 रुपये है, जब्त किए हैं। साथ ही बैंक खातों और सोशल मीडिया चैट से जुड़े तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि सट्टा गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आईपीएल का आनंद खेल भावना के साथ लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस कार्रवाई में थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button