
जुनवानी नर्मदा धाम, 22 मार्च 2026।
जिला साहू संघ द्वारा आयोजित पंचकुंडी श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित पंडरिया विधायक भावना बोहरा का आगमन हुआ। यह कार्यक्रम ग्राम जुनवानी नर्मदा धाम में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से यज्ञ एवं कथा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
जिला साहू संघ द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों का उत्साह एवं सहभागिता उल्लेखनीय रही। आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त




