कबीरधामबेमेतरा

कवर्धा-बेमेतरा को बजट में बड़ी सौगात: 2 डैम से 120 गांवों को पेयजल, बेमेतरा में खुलेगा साइबर थाना

25 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में किसानों, बेटियों, बुनियादी विकास और टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया है।
राज्य बजट में कबीरधाम जिले को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े निर्णयों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क निर्माण पर विशेष प्रावधान किए गए हैं।
2 डैम से 120 गांवों को मिलेगा पेयजल
कबीरधाम जिले में पेयजल संकट दूर करने के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है।
बोड़ला ब्लॉक के झीरानी जलाशय से 66 गांवों में जल आपूर्ति की जाएगी।
स्वामी आत्मानंद लोहारा ब्लॉक क्षेत्र के 55 गांवों तक पेयजल पहुंचाने की योजना है।
इसके अलावा मुतियापार बांध से ठाठापुर तक 54 गांवों में जल आपूर्ति तथा सीरपानी जलाशय से 66 गांवों में पानी पहुंचाने का प्रावधान है।
इन योजनाओं के लिए कुल 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। गर्मी के मौसम में जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पंडरिया में बनेगा नालंदा परिसर
पंडरिया में नालंदा परिसर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह परिसर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
सड़क और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा
कवर्धा–बोड़ला–खम्हरिया सड़क के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिए 23 करोड़ रुपए का प्रावधान।
मैनपुर से पंडरिया तक 2 किमी नई सड़क निर्माण।
जिले में 100 किमी से अधिक सड़कों के निर्माण का प्रावधान।
इससे ग्रामीण अंचलों से जिला मुख्यालय तक आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
कुंदा स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन
कुंदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला अस्पताल जाने की मजबूरी कम होगी।
बेमेतरा में खुलेगा साइबर थाना
बेमेतरा में साइबर थाना स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बालोद, सक्ती और बलरामपुर में भी नए थानों का प्रावधान किया गया है। साइबर अपराधों पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में इससे मदद मिलेगी।
शासकीय कॉलेज भवन के लिए राशि स्वीकृत
ग्राम पंचायत कुंदा और मुई-कुबटूर में शासकीय कॉलेजों के लिए नए भवन निर्माण हेतु 4.65 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे उच्च शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होगा।
मेडिकल कॉलेज को मिला सेटअप
नए सत्र से कवर्धा में एमबीबीएस की 50 सीटों पर पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए 60 शिक्षकीय और प्रशासनिक पदों के सेटअप को मंजूरी दी गई है। इससे स्थानीय छात्रों को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भी सुदृढ़ होंगी।
इसके साथ ही जांजगीर-चांपा और कुंकुरी में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए भी प्रावधान किया गया है।
ई-ट्रैक से बदलेगी ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया
सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष 8 जिलों में ई-ट्रैक बनाए जाएंगे, जिनमें कबीरधाम भी शामिल है।
इसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और मानवीय हस्तक्षेप कम होगा।
कुल मिलाकर राज्य बजट 2026-27 में कबीरधाम और आसपास के क्षेत्रों के लिए पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button