कबीरधामकवर्धा

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 भैंस मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

बोड़ला थाना क्षेत्र में अवैध मवेशी तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

कबीरधाम। जिले में मवेशी तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही 03 भैंसों को मुक्त कराया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे थाना बोड़ला पुलिस को सूचना मिली कि तहसील कार्यालय बोड़ला की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक CG 28 N 1768) में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर चोरी-छिपे ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वाहन चालक फरार हो गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके पर पकड़ लिए गए।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम चन्द्रशेखर गोयल निवासी अमलडीहा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम तथा लक्की उर्फ संदीप टंडन निवासी डेरहाकांपा थाना लालपुर जिला मुंगेली बताया। फरार वाहन चालक की पहचान दीपू बघेल निवासी ग्राम परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली के रूप में हुई है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मवेशियों को वध के लिए जबलपुर ले जा रहे थे।
पुलिस ने वाहन से 03 भैंसों को सुरक्षित मुक्त कराकर गौशाला भेज दिया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया गया है। थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज महोबिया, नन्हे नेताम, उमाशंकर नाग सहित थाना बोड़ला स्टाफ की भूमिका सराहनीय

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button