
होली पर शराब दुकानें खोलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, शराब नीति में सुधार की मांग
कवर्धा। होली के दिन शराब दुकानें खुले रखने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने इसे समाज विरोधी निर्णय बताते हुए कहा कि सरकार को त्योहारों की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, लेकिन राजस्व के लालच में जनता की भावनाओं की अनदेखी की जा रही है।
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने 21 फरवरी को शनि देव मंदिर और हनुमान मंदिर में अज्ञात तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाती है। उनका आरोप था कि जब धार्मिक स्थल सुरक्षित नहीं हैं, तब आम नागरिकों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत ने आशंका जताई कि होली के दिन शराब की खुली बिक्री से झगड़े, मारपीट, सड़क दुर्घटनाएं और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। ब्लॉक अध्यक्ष छबि वर्मा ने कहा कि हत्या, लूट और चाकूबाजी की घटनाओं से जनता पहले ही परेशान है, ऐसे में यह निर्णय स्थिति को और खराब कर सकता है। शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर चेतावनी दी कि यदि शराब नीति में सुधार और कानून व्यवस्था मजबूत करने के ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ममता चंद्राकर (पूर्व विधायक), गोपाल चंद्रवंशी, वीरेंद्र जांगड़े, जगमोहन साहू, मणिकांत त्रिपाठी, नारायणी टेंडरे, सौखी साहू, चेतन वर्मा, घनश्याम साहू, संतोष यादव, नीलकंठ साहू, कलीम खान, मनीष शर्मा, विकास केशरी, तुकाराम चंद्रवंशी, चोवा साहू, महेंद्र कुंभकार, गुरुदत्त शर्मा, खोरबहरा साहू, विनय वैष्णव, सतीश सिंह, रोमी खनूजा, मुरीद चंद्रवंशी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद





