छत्तीसगढ़रायपुर

‘खाका कहना छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान’:

CM भूपेश बघेल बोले- कका का अर्थ नहीं जानते गिरिराज सिंह, रमन सिंह पर भी कसा तंज

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सीएम भूपेश बघेल को दिए गए “कका’ सम्बोधन को लेकर सियासत चल रही हैै। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कका को खाका बताकर कहने पर सीएम भूपेश बघेल ने इसे छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान बताया है। सीएम ने कहा कि सीधी सी बात है कि ये टाइटल मैंने खुद नहीं दिया बल्कि युवाओं और प्रदेश की जनता ने दिया है। ये लोगों का प्यार है जो कहते हैं ‘कका है तो भरोसा है और कका अभी जिंदा है’। गिरिराज सिंह शायद कका शब्द का अर्थ नहीं जानते।

केंद्रीय मंत्री ने अपने बस्तर दौरे के समय ये कहा था कि, ये ‘कका’ नहीं बल्कि खाका हैं, जो भारत के पैसे को खा गए हैं। बस्तर में धर्मांतरण को छूट दे रखे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा था कि, कांग्रेस छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सनातन धर्म को खत्म करने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के साथ बलौद जिले के दल्लीराजहरा के दौरे पर हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के साथ बलौद जिले के दल्लीराजहरा के दौरे पर हैं।

रमन सिंह पर किया पटलवार
पाटन और दुर्ग छोड़कर प्रदेश की 88 विधानसभा में विकास का कोई काम नहीं किए जाने के रमन सिंह के आरोप पर सीएम भूपेश ने पलटवार किया है। कहा कि आप सरगुजा, रायगढ़ चले जाइए, रमन सिंह के क्षेत्र में चले जाइए, रमन 15 साल मुख्यमंत्री रहे, वहां के सामाजिक संगठनों से पूछ लीजिए, कितना पैसा कितनी जमीन उन्हें दिया गया।

वहां रमन सिंह रोड बनवाए होते तो मुझे सड़क निर्माण की स्वीकृति देने नहीं पड़ती। उनके समय में उसी ब्रिज को तोड़ो और फिर उसी ब्रिज को बनाया जाता था। क्षेत्र में जितने पुल-पुलिया बने सब धंसक गए, स्टॉप डेम भी ढह गया। ये उनके कार्यकाल का हिसाब-किताब है। 5 साल हो गए रमन सिंह दौरे पर नहीं जाते। अपने बूते एक सभा नहीं कर पाए यह उनकी स्थिति है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा था कि केवल पाटन और दुर्ग विधानसभा को छोड़कर बाकी 88 विधानसभा क्षेत्रों में कोई काम नहीं हुए
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा था कि केवल पाटन और दुर्ग विधानसभा को छोड़कर बाकी 88 विधानसभा क्षेत्रों में कोई काम नहीं हुए

बीजेपी के दावे पर साधा निशाना
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार यह दावा कर रही है कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। इस साल जो एमएसपी में वृद्धि हुई है उसके बारे में बढ़-चढ़कर ये दावे किए जा रहे हैं जबकि हकीकत ये है कि यूपीए के समय जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे 2004 से 2014 तक और पीएम मोदी 2014 से लेकर 2023 -24 को अगर तुलनात्मक रूप से देखेंगे तो धान में हमारे समय में 134% की वृद्धि हुई है। जबकि उनके समय में केवल 61% वृद्धि हुई।

ज्वार में 191% इनके समय में 108% की वृद्धि, बाजरा में 143% की वृद्धि यूपीए सरकार के समय हुई थी जबकि इनके समय में 100% की हुई है । इसी तरह रागी में 191% हमारे समय में और इनके समय में 148% की, मक्का में 150% और इनके समय में मात्र 60% की बढ़ोत्तरी हुई। अरहर में 209% इनके समय में 61% ,मूंग में 219% इनके समय में 86%, इस तरह से इनके समय में वृद्धि आधा हुआ है रमन सिंह और भाजपा कहती है कि डबल इंजन की सरकार है तो डबल इंजन की सरकार में किसानों को कितना लाभ हुआ। अगर यूपीए की सरकार होती तो 134% जो वृद्धि हुई और उसी दर की वृद्धि होती।

छत्तीसगढ़ और देश के किसानों को हुआ नुकसान

आज कितने हजार करोड़ का नुकसान छत्तीसगढ़ के किसानों और देश के किसानों को हुआ। दूसरी तरफ रमन सिंह कहते हैं कि राम वन गमन परिपथ में क्या खर्च हुआ। वह चंदखुरी जाकर देख सकते हैं शिवरीनारायण चल दें, राजिम चल दें, जहां काम चल रहे हैं जाकर देख सकते हैं। केवल ट्विटर में बोलने से कुछ नहीं होता। 15 साल मुख्यमंत्री रहे कभी चंदखुरी नहीं गए, जहां कौशल्या माता मंदिर है।
गिरिराज सिंह को कहा – ये लोग दो मुंहें है, चुनाव के लिए आए हैं। 4 महीने रहेंगे और चुनाव में ऐसे ही से बोल कर चले जाएंगे।

मोबाइल, टिफिन बांटने में जमकर हुई कमीशनखोरी

गिरिराज सिंह आरोप लगा रहे हैं इनके समय में तो मोबाइल टिफिन बांटने में चप्पल खरीदने में जमकर कमीशन खोरी हुई। हमारे समय में हितग्राहियों के सीधे खाते में पैसा जा रहा है। बेरोजगारी भत्ता पर भी ये ठीक से बात नहीं पाए। हम सीधा उनके खातों में पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं।

जो गौठान योजना है, दिल्ली की चार कमेटियां आ गईं। गुजरात, मध्यप्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष आकर गए सब तारीफ कर के जा रहे हैं और ये घोटाला देख रहे हैं। गिरिराज सिंह कहते हैं नरवा कार्यक्रम में भ्रष्टाचार हुआ। 8 दिन पहले नरवा विकास योजना के तहत 3 दिन का कार्यशाला लगा। भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी आए थे। तारीफ किया जितना बढ़िया काम छत्तीसगढ़ में हुआ है उतना कहीं नहीं हुआ। ये लोग उसमें गड़बड़ी खोजते हैं, यह लोग दो मुंहें हैं, चुनाव के लिए आए हैं, 4 महीना रहेंगे और चुनाव में ऐसे ही से बोल कर चले जाएंगे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button