कबीरधामकवर्धा

मनरेगा बचाओ अभियान को मिला जनसमर्थन, जन चौपाल में सरकार की नीतियों पर उठे सवाल

कवर्धा।
मनरेगा जन चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत समनापुर व मचगांव में आयोजित चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा योजना के महत्व और इसे कमजोर किए जाने के प्रयासों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर नाराज़गी जताई।
शहर अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों के लिए रोज़गार की गारंटी है। इसे कमजोर करना सीधे तौर पर मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर हमला है।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष श्री मणिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मौजूदा समय में मनरेगा के बजट में कटौती, कार्यदिवसों में कमी और मजदूरी भुगतान में हो रही देरी ने ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केंद्र की गलत नीतियों का परिणाम है।
चौपाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करें और मनरेगा को बचाने के इस अभियान में मजबूती से साथ दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, किसान, मजदूर और युवा शामिल हुए तथा सभी ने एकजुट होकर मनरेगा को पूरी मजबूती से जारी रखने की मांग की।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button