कबीरधामकवर्धा

बैगा ट्राइबल आवास घोटाला: कबीरधाम पुलिस ने ठेकेदार को किया गिरफ्तार, तकनीकी सहायक फरार

कबीरधाम-:    जनकल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए कबीरधाम पुलिस ने ट्राइबल एवं बैगा आवास योजना में हुई धोखाधड़ी के प्रकरण में एक आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है, जबकि पंचायत का तकनीकी सहायक फरार है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने ग्राम पंचायत कुकरापानी में आवास योजना के लिए प्राप्त 21.50 लाख रुपये की राशि के दुरुपयोग का खुलासा किया। शिकायत के अनुसार, 17 बैगा परिवारों के लिए स्वीकृत आवासों का निर्माण आज तक प्रारंभ नहीं हुआ, जबकि पूरी राशि निकालकर तकनीकी सहायक एवं ठेकेदार को दे दी गई थी।
जांच में सामने आया कि ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी ने आवास निर्माण की सामग्री अन्य ठेकेदारी कार्यों में उपयोग कर ली। पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से सामग्री की रसीदें एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पंचायत तकनीकी सहायक पवन चंद्रवंशी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी पर कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button