कबीरधाम भाजपा को मिला सशक्त मीडिया नेतृत्व, डॉ. नारायण साहू बने जिला मीडिया सह प्रभारी

कबीरधाम।
भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला कबीरधाम में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. नारायण साहू जी को उनकी उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यशैली, व्यापक अनुभव एवं कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी में नई जिम्मेदारी जिला भाजपा मीडिया सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
डॉ. साहू इससे पूर्व विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में उल्लेखनीय दायित्व निभा चुके हैं। वे जिला साहू समाज कबीरधाम में जिला महामंत्री तथा जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा कबीरधाम में भी जिला महामंत्री के पद पर रहते हुए समाजसेवा एवं जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसके साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण संगठनों में विशेष पदों पर रहकर उन्होंने कबीरधाम जिले में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
अपने सरल स्वभाव, स्वच्छ छवि और मजबूत नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. नारायण साहू पार्टी और समाज दोनों के बीच एक विश्वसनीय एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. साहू ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
भाजपा संगठन एवं समाज के समस्त कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर डॉ. नारायण साहू को बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण निर्णय बताया है



