कबीरधामकवर्धा

भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा छत्तीसगढ़ : गजेंद्र सिंह शेखावत

कवर्धा, 01 जनवरी 2026।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। उन्होंने राज्य को देश के पर्यटन मानचित्र पर सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बताया।
स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री शेखावत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। यह कॉरिडोर भोरमदेव मंदिर परिसर से मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुआ और सरोदा जलाशय को जोड़ते हुए एक समग्र पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना से भोरमदेव को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पहचान मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर भोरमदेव से बोड़ला तक सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button