
-
कवर्धा, 29 दिसंबर 2025। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में 5.74 करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें मेन रोड–कटगो (6.81 किमी, 3.35 करोड़), मेन रोड–खिरसाली (4 किमी, 1.36 करोड़) तथा मेन रोड–लाटा (2.80 किमी, 1.02 करोड़) सड़क शामिल हैं।
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और विकास को गति मिलेगी। विजय शर्मा ने बताया कि कटगो में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 263 आवास स्वीकृत हैं तथा निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने घोषणा की कि 1 जनवरी को भोरमदेव कॉरिडोर का भव्य भूमिपूजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे।





